दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : लैंसडौन तहसील क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने व्यक्ति को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
बीते तीन अप्रैल को लैंसडौन निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया कि राकेश मोहन, निवासी डबरालस्यू लैंसडौन द्वारा उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। यही नहीं आरोपी ने यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। प्रकरण राजस्व क्षेत्र से संबंधित होने के कारण प्राप्त शिकायत पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उपजिलाधिकारी ने मामला लैंसडौन कोतवाली में सौंप दिया। मामले की जांच महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट के सुपुर्द की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान नियमानुसार दर्ज किए गए तथा घटनाक्रम से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन जांच की गई। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन किया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों, पीड़िता के कथन, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता से दुष्कर्म करने में आरोपी राकेश मोहन की संलिप्तता प्रकाश आई। पुलिस टीम ने शुक्रवार को अभियुक्त राकेश मोहन को सुलतानपुर जनपद हरिद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *