बिग ब्रेकिंग

सोलन में सुक्खू सरकार पर बरसे नड्डा, महिलाओं से पूछा- क्या आपको 1500 रुपए मिल रहे हैं?

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सोलन, एजेंसी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ड शुक्रवार को सोलन पहुंचे। नड्डा के सोलन पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नड्डा ने यहां मालरोड़ से पुराना बस अड्डे तक रोड शो भी किया। इसके बाद नड्डा ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने सुक्खू सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। नड्डा ने जनसभा में मौजूद महिलाओं से पूछा कि क्या आपको हर महीने 1500 रुपए मिल रहे हैं, क्या आपको 300 यूनिट फ्री बिजली मिल रही है? बेरोजगारों को 1 लाख नौकरी मिली क्या, क्या सरकार 100 रुपए में दूध खरीद रही है?
नड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बैकगियर की सरकार है। इस सरकार ने 900 संस्थानों को बंद किया है, जिन्हें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खोला था। सरकार ने हिमकेयर स्कीम का 200 अस्पतालों को पैसा नहीं दिया जिसके चलते अस्पतालों ने योजना के तहत इलाज करना बंद कर दिया है। नड्डा ने कहा कि आज चीन भी प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहा है।
नड्डा ने कहा कि हिमाचल में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान केंद्र सरकार ने पूरी सहायता की। कांग्रेस का कोई भी नेता दिल्ली से हिमाचल नहीं आया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा के दौरान एक हजार करोड़ से अधिक की मदद हिमाचल के लिए की। लेकिन मौजूदा सरकार कहती है कि हमें कुछ नहीं मिला। यह सरकार सब कुछ डकार गई।
नड्डा ने कहा कि मुझे पता लगा कि अब राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जिन लोगों ने भारत को तोड़ने की कसर नहीं छोड़ी, अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। नड्डा ने कहा कि जब तक वह भारत विरोधी यात्रा निकालने वालों का साथ देने वालों का साथ देने के लिए देश से माफी नहीं मांगते, यात्रा निकालने का कोई फायदा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!