Uncategorized

नगर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस में आक्रोश

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेसी आक्रोशित हैं। कार्यकर्ताओं ने शासन-प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब करोड़ों की लागत से पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया है पर लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर के नेतृत्व में जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता की। कहा कि पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा 75 करोड़ से बनी आंवलाघाट पेयजल योजना भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। कहा पूर्व में भाजपा सरकार इस योजना से 12 एमएलडी पानी उपलब्ध होने की बात कह रही थी, लेकिन वर्तमान में महज पांच से छह एमएलडी पानी ही मिल रहा है। युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा नगर की आबादी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है और पानी की आपूर्ति कम होती जा रही है। लोग कई किमी दूर प्राकृतिक स्त्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!