बिग ब्रेकिंग

उत्तराखंड में जल्द शुरू होगा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, 13 जिलों में दी जा रही मोबाइल न्यायालय वैन सुविधा : सीएम धामी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। उत्तराखंड में जल्द ही राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रदेश में दो वाणिज्यिक न्यायालय शुरू किए गए हैं। वृद्घ, बीमार और न्यायालय आने में असमर्थ व्यक्तियों की गवाही के लिए सभी 13 जिलों में मोबाइल न्यायालय वैन की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित मुख्यमंत्रियों और उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश की संयुक्त कांफ्रेंस में यह जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में बीते पांच वर्षों विधिक अधिकारियों के विभागीय ढांचे में बदलाव किया गया है। नए ढांचे में 69 पद बढ़ाए गए हैं।
पहले प्रदेश में 230 विधिक अधिकारी थे। अब इन संख्या बढ़कर 299 कर दी गई है। प्रदेश में अभी 271 न्यायाधीश कार्य कर रहे हैं। उत्तराखंड में तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को निस्तारित किया गया है। विगत वर्षों में जिला न्यायालयों के निर्माण कार्य पूरे हो गए हैं।
उत्तराखंड ने पंचवर्षीय व न्यायालय संबंधी आवश्यकताओं के संबंध में उच्च न्यायालय के साथ मिलकर एक प्रस्ताव तैयार किया है। इसे केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। केंद्र सरकार ने केंद्र पोषित योजना के तहत 80 करोड़ की धनराशि उत्तराखंड के लिए स्वीत की है। उच्च न्यायालय में सूचना प्रौद्योगिकी का विस्तार करते हुए एक तकनीकी अधिकारी के सापेक्ष 26 तकनीकी अधिकारी तैनात किए गए हैं।
सभी नागरिकों को सुचारू रूप से निश्शुल्क विधिक सेवाएं प्राप्त हो सकें, इसके लिए सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में सदस्य सचिवों की तैनाती की गई है। सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में नियमावली भी बनाई गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया और संग्रहालय के अधिकारियों से उसके बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्प्रधानमंत्री संग्रहालयश् प्रधानमंत्री मोदी के विजन का परिणाम है। हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। हमारा दायित्व है कि हम अपनी युवा पीढ़ी को देश के नायकों के बारे में बताएं। संग्रहालय में डिजिटल टेक्नोलाजी, इतिहास और कला का बेहतर समन्वय देखने को मिलता है। इससे हमें देश के विकास में सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान की जानकारी मिलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!