कोटद्वार-पौड़ी

मदद के लिए आगे आया राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पौड़ी इकाई भी आगे आई है। मोर्चे ने कोविड के इस दौर में जरूरतमंद लोगों के लिए पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, हैंड सेनेटाइजर, फेस शील्ड आदि उपलब्ध कराए हैं। जिसे डीएम पौड़ी के माध्यम से स्वास्थ विभाग पौड़ी को देकर वह अपने स्तर पर जरूरतमंदों को देंगे।
मोर्चे के जिला प्रभारी ने बताया कि बीते वर्ष भी संगठनों की ओर से जरूरतमंद लोगों की हर संभव मदद की गई थी। एक बार फिर संगठन ने स्वास्थ्य विभाग पौड़ी को कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए विभिन्न वस्तुएं उपलब्ध करवाएगा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के जनपदीय प्रभारी संजय नेगी ने बताया कि मोर्चे के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल और उनकी टीम ने कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग पौड़ी को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध करवाएगा। कहा कि वर्तमान में लोगों को जरूरी उपकरणों की आवश्यकता पड़ रही है। जिसे देखते हुए पहले चरण में 30 पल्स ऑक्सीमीटर, एक हजार फेस शील्ड, दो हजार मास्क, एक हजार हैंड सेनीटाइजर डीएम पौड़ी के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग को यह सारा सामान दे दिया जाएगा। ताकि जरूरी लोगों तक यह सामान पहुंचाया जाय। वहीं मोर्चे के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि पूर्व में भी सभी संगठनों ने मिलकर जरूरतमंद लोगों की सहायता की थी। वहीं इस बार फिर संगठन मिलकर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की मदद करेगा। पहले चरण में पल्स ऑक्सीमीटर, मास्क, फेस शील्ड उपलब्ध करवा दी है। आने वाले समय में भी मदद जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!