कोटद्वार-पौड़ी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कांग्रेसियों ने लिया राष्ट्र के प्रति एकता का संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को धूमधाम से मनाते हुए राष्ट्र के प्रति एकता का संकल्प लिया गया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि देश की आजादी के संघर्ष में नेताजी का योगदान प्रेरणादायी है। आजादी को मुकाम में पहुंचाने की मुहिम को गति प्रदान करने के उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
गढ़वाल टाकीज स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 23 जनवरी 1897 में जन्मे सुभाष चंद्र बोस ने देश की आजादी के खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने भारत को अंग्रेजों की गुलामी में जकड़े हिंदुस्तान को आजादी दिलाने के लिए वर्ष 1943 में आजाद हिंद फौज का गठन किया था, उन्होंने नारा दिया था कि तुम मुझे खून दो मै तुम्हें आजादी दूंगा। नेताजी भारत की सीमाओं के बाहर जर्मनी, जापान, अमेरिका, सोवियत आदि देशों में लोकप्रिय थे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महावीर सिंह रावत, धीरेन्द्र बिष्ट, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, बलवीर सिंह रावत, हेमचन्द्र पंवार, धीरेन्द्र कंडारी, राजेन्द्र्र ंसह गुसांई, रमेश चन्द्र खंतवाल, केशर्र ंसह चौहान, विजय रावत, भूपाल सिंह गुसांई, कृपाल सिंह नेगी, श्रीमती प्रीति, कुंवर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, हरीश नौटियाल, प्रदीप नेगी, वृजपाल नेगी, श्रीमती सुनीता बिष्ट, हिमांशु बहुखण्डी, सतीश मलासी, सोवन सिंह नेगी, श्रीमती कृष्णा बहुगुणा, मातवर सिंह रावत, श्रीमती शाहनाज शम्सी, दिलवर प्रताप सिंह, शकुन्तला चौहान, जितेन्द्र भाटिया, विजय नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह असवाल, श्रीमती विनीता भारती, श्रीमती मीना बछवाण, दर्शन सिंह रावत, राधेश्याम भाटिया, ताजवर सिंह रावत आदि मौजूद थे।

महान पुरूषों को हमें सदैव याद रखना चाहिए
कोटद्वार। राजकीय इंटर कुम्भीचौड़ की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के अवसर पर शनिवार को विद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य सुनील प्रकाश मधवाल सहित शिक्षकों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित किये। प्रधानाचार्य ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करने में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। ऐसे महान पुरूष को हमें सदैव याद रखना चाहिए और उनके पद चिन्हों पर चलकर देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस मौके पर अशोक कुमार, नीरज कुमार कमल, वीरेन्द्र कुमार बुड़ाकोटी, गजेन्द्र सिंह कोठिया, श्रीमती पूनम पांथरी, अरविन्द कुमार, कृष्ण कुमार वर्मा, राजेन्द्र कुमार भंडारी, अनिल प्रसाद गौड़, सुनील रावत, सुरेश सिंह, दीवान सिंह रावत, आलोक गुप्ता, मनोज रावत, कमलेश्वर प्रसाद, राकेश भट्ट, श्रीमती यशोदा नैथानी, श्रीमती किरनवती, कीर्तिराम कोठारी, पंकज रावत, मेहरवार्न ंसह रावत, प्रमोद कुमार, इस्लामुद्दीन, राजू सिंह, रमजान अली, सुनील सिंह आदि मौजूद थे।

पूर्व सैनिकों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को किया याद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोटद्वार ने आजादी के अग्रदूत सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये। वहीं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती को पराक्रम दिवस में रूप में मनाया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गुलामी की जंजीरों से जकड़े हिंदुस्तान को आजाद करने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था, सुभाष चन्द्र बोस ने एक ओर जहां आजाद हिंद फौज का गठन करते हुए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिये थे। वहीं तुम मुझे खून दो मै तुम्हें आजादी दूंगा नारा देकर भारत में आजादी की क्रांति पैदा कर दी थी। उन्होंने कहा कि देश उन्हें कभी भूल नहीं सकता है। कैप्टन सीपी डोबरियाल ने कहा कि आजाद हिन्द फौज में गढ़वाली सैनिकों की अहम भूमिका रही है। इस अवसर पर सीपी डोबरियाल, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, उमेद सिंह चौधरी, सूरवीर सिंह खेतवाल, सुरेन्द्र सिंह नेगी, हंसवन्त सिंह बिष्ट, सतेन्द्र सिंह रावत, गोपाल सिंह नेगी, सीपी धूलिया, सुरेश रावत, यसके नौगांई, सुरेश रावत, तेजपाल बिष्ट आदि उपस्थित रहे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सौरभ नौटियाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अतुल डोबरियाल, जिला मीडिया प्रभारी रजत मेहरा, जिला मंत्री मनीष आर्य, जिला कोषाध्यक्ष सार्थक त्रिपाठी, सौरभ बिष्ट, सनी बेबनी आदि मौजूद थे।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के विचार आज भी उतने ही प्रासांगिक: रंजना
कोटद्वार। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महिला संगठन कोटद्वार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। गाड़ीघाट विकास नगर स्थित महिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे नेताजी के विचारों को आत्मसात करते हुए देश में मेहनतकस समाज, किसान, मजदूर के आर्थिक हितों के लिए संघर्ष करेंगे। जिला अध्यक्ष रंजना रावत ने कहा कि देश को अंग्रेजी दास्ता से मुक्ति दिलाने में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारत की आजादी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। नेताजी ने वर्मा, जापान, इंडोनेशिया आदि कई देशों में जाकर अंग्रेजों को भारत से हटाने हेतु आजाद हिंद फौज का गठन कर मजबूत मुहिम चलाई और लाखों की संख्या में आजाद हिंद फौज में देश के विभिन्न राज्यों के लोगों ने अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक आजादी, आम संघर्षशील लोगों के हितों की रक्षा हेतु आज भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार उतने ही प्रासंगिक है, जितनी आजादी के संघर्ष के दौर में थी। इस मौके पर प्रदीप रावत, सनोज रावत, पवन नेगी, श्रीमती विमलेश नेगी, प्रिय दर्शनी, पूनम राणा, अजीत रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!