नई कार्यकारणी का गठन, मीनाक्षी देवी बनी अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कण्वघाटी स्थित बालिका राजकीय इंटर कॉलेज में अभिभावक शिक्षक संघ एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा धस्माना ने की।
बैठक में अभिभावक शिक्षक संघ के चुनाव संपन्न कराए गए, जिसमें सर्वसम्मति से मीनाक्षी देवी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं कविता बिष्ट को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान विद्यालय की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली तनुजा तथा हाईस्कूल परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली कोमल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किरन जागरवाल, उषा रावत, ऋतु थपलियाल, वीना शर्मा, कल्पना जोशी, निधि बुडाकोटी, अर्चना कंडवाल, सीमा गुसाईं, सावित्री रावत एवं हेमलता बडोला सहित कई अभिभावक एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *