जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डॉ. पीतांबर दत्त बड़थ्वाल हिमालयन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा आयोजित विभागीय परिषद प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए। विभाग प्रभारी डॉ. एस.के. गुप्ता ने बताया कि सत्र 2025-26 में विभाग द्वारा विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 23 मार्च 2026 को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में तनुजा प्रथम, अंशिका बुड़ाकोटी द्वितीय तथा आंचल कुकरेती तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 24 मार्च को आयोजित चार्ट प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी ने प्रथम, आंचल कुकरेती ने द्वितीय और हिमांशु देवरानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 28 मार्च 2026 को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में अंशिका बुड़ाकोटी प्रथम, कृष्णकांत कुकरेती द्वितीय तथा आंचल कुकरेती तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डी.एस. नेगी ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुपम भारद्वाज व अरविंद दुदपुडी ने किया।