रोटरी क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, प्रतिभा गुप्ता बनी अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रोटरी क्लब कोटद्वार की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रतिभा गुप्ता को अध्यक्ष व वीना रावत को सचिव चुना गया। नई कार्यकारिणी एक जुलाई से अपना कार्यभार संभालेगी।
जनसंपर्क अधिकारी गोपाल चंद्र बंसल ने बताया कि नई कार्यकारिणी में विजय कुमार को उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता को उपसचिव, धनेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, नितिन अग्रवाल को सार्जेट एट आम्र्स, वाईपी गिलरा को क्लब काउंसलर, अनीत चावला को क्लब ट्रेनर, कुलदीप अग्रवाल को क्लब कोऑर्डिनेटर, शरत चंद्र गुप्ता को क्लब एडमिन व डीपी सिंह को वर्ष 2027-28 का मनोनीत अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अमित अग्रवाल को क्लब सर्विस, संजीव अग्रवाल को वोकेशनल सर्विस, मनीष अग्रवाल को सामुदायिक सेवा, ज्योति स्वरूप उपाध्याय को यूथ सर्विस, कमल गुप्ता को रोटरी फाउंडेशन, अनिल कुमार भोला को अंतरराष्ट्रीय सेवा, अनुराग अग्रवाल को वाटर कंजर्वेशन, गोपाल चंद्र बंसल को पब्लिक इमेज, सचिन गोयल को सोशल मीडिया, अशोक अग्रवाल को मेंबरशिप डेवलपमेंट तथा गुरुबचन सिंह को डिजीज प्रिवेंशन एंड ट्रीटमेंट सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई। विपिन बक्शी और डॉ. विजय मैठानी को निदेशक बनाया गया। वर्ष 2026-27 में मंडल 3100 की मंडलाध्यक्ष पायल गौड़ होंगी। नवनियुक्त अध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष पद केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। नवनियुक्त सचिव वीना रावत ने बताया कि आगामी वर्ष में विद्यालयों में कंप्यूटर, वाटर कूलर और सैनिटरी नैपकिन मशीनें उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर आयोजित करने, पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और अंगदान के प्रति जागरूकता अभियान चलाने सहित कई जनहित के कार्य किए जाएंगे। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष ऋषि ऐरन, सचिव विजय कुमार, कोषाध्यक्ष धनेश अग्रवाल, वाईपी गिलरा, पिन बक्शी, गोपाल चंद्र बंसल, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अनिल भोला, डीपी सिंह, प्रतिभा गुप्ता, वीना रावत, राजेश गुप्ता, कमल गुप्ता, नितिन अग्रवाल, डॉ. विजय मैठानी सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *