पेड़ पर अटकी कार से भाई-बहन को पुलिस ने सकुशल निकाला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग पर सोमवार को एक स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे खाई की ओर पेड़ पर अटक गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर कार में फंसे भाई-बहन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्य सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग से करीब चार किलोमीटर पुलिंडा की ओर एक स्विफ्ट कार खाई में पेड़ पर अटकी हुई मिली। कार में धामपुर, जनपद बिजनौर निवासी 20 वर्षीय निखिल कुमार उर्फ लक्की पुत्र मदनपाल और 17 वर्षीय गरिमा सैनी पुत्री गोपाल सैनी सवार थे। पुलिस ने थाना मोबाइल में मौजूद रस्सियों की मदद से पहले वाहन को अन्य पेड़ों और वाहनों से सुरक्षित बांधा। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को कार से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। हादसे में दोनों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहन अभी भी खाई में फंसा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *