कोटद्वार-पौड़ी

न्यू कोटद्वार व्यापार संघ के अध्यक्ष बनें विकास

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। निम्बूचौड़, दुर्गापुरी व मोटाढांक के मध्य के व्यापारियों ने न्यू कोटद्वार व्यापार संघ का गठन किया है। विकास पंत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव नियुक्त अध्यक्ष विकास पंत ने कहा कि व्यापारियों के हित में कार्य किया जायेगा। अब तक व्यापारियों की समस्या उठाने के लिए मंच नहीं था। व्यापार संघ का गठन होने से व्यापारी अपनी समस्या पदाधिकारियों को बता सकते है। व्यापार संघ व्यापारियों की समस्या के निस्तारण के लिए प्रयास करेगा।
दुर्गापुरी में निम्बूचौड़ व मोटाढांक के मध्य व्यापार करने वाले व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोविड-19 के नियमों के अनुसार उचित दूरी का पालन कर दुकानों में सेनिटाइजर की व्यवस्था रखने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में न्यू कोटद्वार व्यापार संघ का गठन करने का निर्णय लिया गया। विकास पंत को अध्यक्ष, जगमोहन रावत व मनोज रावत को उपाध्यक्ष, धर्मेंन्द्र रावत को महामंत्री, राकेश नेगी व सौरभ त्यागी को मंत्री, सुरेन्द्र चन्द्र फुलारा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि गोपाल दत्त जोशी, भाष्कर बडोली, अमित अग्रवाल, देवेन्द्र भाटिया को संरक्षण चुना गया। इस मौके पर नव नियुक्त अध्यक्ष विकास पंत ने कहा कि इस क्षेत्र में रविवार को छोड़कर प्रत्येक दिन व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहेगें। जब तक प्रशासन का आदेश होगा तब तक हर रविवार को बाजार बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!