नवनियुक्त सीएमओ ने किया सीएचसी कालाढूंगी का निरीक्षण

नैनीताल। कालाढूंगी के नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० हरीश चंद्र पंत ने सीएचसी कालाढूंगी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि यहां आने वाले मरीजों को अस्पताल से ही दवाइयां मुहैया कराई जाएं। वहीं भर्ती मरीजों ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भोजन नहीं मिलता जिस पर सीएमओ ने भोजन की व्यवस्था के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ० पंत ने स्टाफ ड्यूटी रजिस्टर और दवाइयों का स्टॉक चेक किया। वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल भी जाना। मरीजों से पूछा कि दवाइयां कहां से मिलती हैं, खाना मिलता है या नहीं। इस पर मरीजों ने दवाइयां अस्पताल से ही मिलने की बात बताई जबकि खाना नहीं मिलने की बात कही। पूर्व सैनिक बीएस बोरा, सामाजिक कार्यकर्ता मयंक गुप्ता, नजाकत अली, मुमताज आदि ने सीएमओ से प्रभारी चिकित्साधिकारी, बाल रोग विशेषज्ञ, गायनी चिकित्सक की तैनाती, अल्ट्रासाउंड, ट्रामा सेंटर की मांग रखी। सीएमओ ने कहा कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ० अमित मिश्रा, डॉ० बीएस सामंत, डॉ० कल्पना भट्ट, आयुष, डॉ० प्रियंका कांडपाल, धर्मेंद्र मिश्र, नवीन पपने, चंद्र शेखर मौर्या, हेम चंद्र तिवारी आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *