पिथौरागढ़। झूलाघाट थाने में थानाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत एसआई आरती सहदेव का कनालीछीना तबादला हो गया है। उनकी जगह अब दिनेश चंद्र बिष्ट झूलाघाट थाने के नए थानाध्यक्ष होंगे। रविवार को बिष्ट ने कार्यभार संभाला। इस दौरान व्यापारी आलोक शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों और युवाओं ने नवनियुक्त धानाध्यक्ष बिष्ट का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। यहां सचिन धारियाल, पंकज धारियाल, त्रिभुवन धारियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।