बिग ब्रेकिंग

अंत्येष्टि में जा रहे लोगों की पलटी कार, एक की मौत, चार घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग 534 नजीबाबाद बुआखाल पर कौड़िया चेक पोस्ट से करीब डेढ़ किमी. आगे एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गये। यह सभी लोग अत्येष्टी में शामिल होने हरिद्वार जा रहे थे।
एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे कौड़िया से डेढ़ किमी. आगे सड़क पर गड्ढा होने से चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और कार सड़क पर पलट गई। 40 वर्षीय दीपक सिंह गुसांई पुत्र त्रिलोक सिंह ग्राम चोपड़ा गवाणी तहसील चौबट्टाखाल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में 44 वर्षीय हर्षपार्ल ंसह भंडारी पुत्र बचन सिंह, 40 वर्षीय दर्शन सिंह भंडारी पुत्र बचन सिंह, 42 वर्षीय ताजबर सिंह भंडारी पुत्र कुंवर सिंह, 42 वर्षीय लक्ष्मर्ण ंसह भंडारी पुत्र बलवीर्र ंसह घायल हो गये। सभी घायलों को राजकीय बेस अस्पताल में लाया गया। जहां उपचार के बाद हर्षपाल सिंह भंडारी, दर्शन सिंह भंडारी, ताजबर सिंह भंडारी को छुट्टी दे दी गई। जबकि चालक लक्ष्मण सिंह का उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!