भांगर बम विस्फोट मामले में एनआईए का एक्शन, टीएमसी नेता से जुड़े 9 ठिकानों पर छापेमारी

Spread the love

कोलकाता ,। पश्चिम बंगाल के भांगर में चुनावी हिंसा के दौरान हुए विस्फोट मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (हृढ्ढ्र) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व तृणमूल कांग्रेस (ञ्जरूष्ट) विधायक शौकत मुल्ला के आवास पर छापेमारी की है। जांच एजेंसी ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल के लिए एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीमें विस्फोट के पीछे सक्रिय कथित नेटवर्क की जांच के तहत कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एजेंसी संदिग्धों के घरों और अन्य स्थानों से दस्तावेजों तथा डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है, ताकि मामले से जुड़े तथ्यों और संभावित कड़ियों का पता लगाया जा सके।
गौरतलब है कि 19 मार्च को भांगर इलाके में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। जांच एजेंसी इस घटना को चुनावी हिंसा से जोड़कर देख रही है और संभावित साजिश की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
इसी सिलसिले में एनआईए ने बुधवार को शौकत मुल्ला के आवास पर भी तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों को उम्मीद है कि इस कार्रवाई से मामले में महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं।
छापेमारी के बीच शौकत मुल्ला की पत्नी सायरा बानू मुल्ला का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एनआईए की ओर से बुलाया गया था, लेकिन इसके अलावा उन्हें कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई।
एनआईए की इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शौकत मुल्ला तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक रह चुके हैं और भांगर क्षेत्र लंबे समय से राजनीतिक हिंसा की घटनाओं को लेकर चर्चा में रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और एनआईए सभी संभावित पहलुओं की गहन पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *