Uncategorized

नहीं रहे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह राजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के पूर्व प्रधान एवं गुरुद्वारा श्री पोंटा साहिब के जनरल सेक्रेटरी सरदार राजिंदर सिंह राजन अपनी संसारिक यात्रा पूरी कर गुरु चरणों में जा विराजे हैं। वह 94 साल के थे। श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गुरु महाराज से अरदास की है। उनकी निधन से दून वासियों में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार कोविड गाइडलाइन के तहत रायपुर कोविड घाट पर किया गया।
सरदार राजिंदर सिंह राजन का जन्म 15 जनवरी 1927 को सरगोधा जिले में हुआ था, सन 1942 को हाई स्कूल के बाद देहरादून में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय आरम्भ किया। देखते ही देखते ट्रांसपोर्ट जगत में विशेष स्थान बना लिया। सन 1969 में गुरुद्वारा श्री पोंटा साहिब के आजीवन सदस्य बने एवं महासचिव जैसे पद पर रह कर गुरुद्वारा साहिब की बेहतरी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार, देहरादून में करीब 40 वर्षो तक प्रधान पद की शोभा बढ़ाते हुए धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर योगदान किया। इस समय गुरु सिंह सभा के प्रधान उनके बेटे गुरुबख्श सिंह हैं। उनकी सेवा को देखते हुए उन्हें गढ़वाल गौरव, दून रत्न, प्राइड ऑफ़ उत्तराखण्ड, सेवा सोसाइटी पटियाला आदि कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया था। उन्होंने गुरुद्वारा चन्दर रोड देहरादून, गुरुद्वारा भगानी साहिब, गुरुद्वारा तीर गढ़ी साहिब में महत्वपूर्ण सेवाएं दी। शोक संतप्त परिवार को संवेदना देने वालों में महासचिव गुलज़ार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, चरणजीत सिंह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, मनजीत सिंह, डीएस मान, सतनाम सिंह, चौधरी अवधेश कुमार, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गुरदीप सिंह टोनी, सुरजीत सिंह, मनजीत सिंह हुंजन, राजीव सच्चर, जीएस आनन्द, अमरजीत सिंह नॉटी, चरणजीत सिंह, हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह, मोहब्बत सिंह, देविंदर सिंह भसीन, जसपाल सिंह, कांति कुमार, राजिंदर सिंह राजा, बलजीत सिंह सोनी, हरबंस सिंह, एचएस कालरा, जेएस राणा, केएस चावला, रचना पांधी, सतपाल कुकरेजा, अरविन्दर सिंह, जसवंत सप्पल, इंदु प्रधान, परमिंदर कौर, अवनीत कौर, सुरजीत कौर, गुरमीत माना, बलबीर सिंह साहनी, जगजीत सिंह, हरमोहिंदर सिंह, गुरमीत सिंह पोंटा साहिब, अमरजीत सिंह चिट्टा, अरविन्दर सिंह रतरा, रणजीत सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!