उत्तराखंड

दून अस्पताल से कर्मचारियों को निकालने का नोटिस, आक्रोश, आंदोलन की तैयारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। दून अस्पताल में कोरोनाकाल में रखे गए कर्मचारियों को 15 मार्च के बाद सेवा समाप्ति का नोटिस जारी कर दिया है। कर्मचारियों ने उनके समायोजन एवं विस्तार की मांग उठाई है। इस संबंध में स्टेट फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्कर यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने आंदोलन के लिए बिगुल बजा दिया है। शुक्रवार को वह एमएस डा़ युसुफ रिजवी से मिले, ज्ञापन देकर कहा कि उनकी नौकरी बहाल नहीं हुई तो आंदोलन होगा। अध्यक्ष संजय कोरंगा ने कहा कि प्राचार्य, सचिव एवं मंत्री से भी मुलाकात की जाएगी। अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी बनी है, ऐसे में उन्हें निकालने से मरीजों को दिक्कत हो जाएगी। उनकी रोजी रोटी पर भी संकट खड़ा हो जाएगा। बता दें कि करीब 300 से ज्यादा कर्मचारियों को एक एजेंसी के माध्यम से बहाल किया गया, कुछ कर्मचारियों को पदों के सापेक्ष रखा गया था। पदों के सापेक्ष रखे गए कर्मचारियों की नौकरी बची रहेगी। वहीं नर्सिंग स्टाफ की डिमांड भेजी है, उनकी नौकरी भी जाने की कम संभावना है। उधर, प्राचार्य डा़ आशुतोष सयाना का कहना है कि कर्मचारियों की सेवा 15 मार्च तक बहाल की गई थी। शासन को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!