श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की अकादमिक काउंसिल की 21 मई को प्रस्तावित बैठक स्थगित कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर होने पर तीन दिवस के राजकीय शोक के कारण यह निर्णय लिया गया। अब अकादमिक काउंसिल की बैठक 25 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से अकादमिक एक्टिविटी सेंटर, चौरास में हाइब्रिड मोड में आयोजित की जाएगी। (एजेंसी)