देश-विदेश

अब छतरी से मुंह छिपा भाग रहा अमृतपाल, नया वीडियो आया सामने, कई बड़े खुलासे

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चंडीगढ़, एजेंसी। खालिस्तान समर्थक एवं ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह पंजाब से भाग निकला है। पंजाब से निकलकर वह हरियाणा के शाहाबाद में एक महिला के घर पर रुका था। पंजाब और हरियाणा की पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में बलजीत कौर नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस के आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब पुलिस के मुख्यालय में प्रेसवार्ता में यह अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अमृतपाल को लेकर सभी राज्यों को अलर्ट भेज दिया है। नए फोटो भी भेजे जा रहे हैं, ताकि आरोपी को काबू किया जा सके।
पुलिस के मुताबिक जालंधर ग्रामीण पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अमृतपाल का पीछा कर रही थीं। हालांकि वह लगातार वाहन बदल रहा था। इस दौरान वह गांव शेखुपुरा के पास स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर से एक बाइक छीनकर अपने साथी पपलप्रीत के साथ आगे बढ़ा लेकिन आगे नदी पड़ती थी। काफी देर तक उसने नाव का इंतजार किया लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो वह लॉडोवाल के पास स्थित एक पुराने पुल से उसने नदी पार की। दोनों लॉडोवाल रेलवे स्टेशन के पास भी काफी देर तक घूमते रहे। वहां से रात के समय ऑटो में सवार होकर फिर रवाना हुआ। 19 मार्च की रात वह कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित एक महिला के घर पर ही रुका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!