कोटद्वार-पौड़ी

एनपीएस कर्मी दशहरा पर करेंगे एनपीएस रूपी रावण का दहन -बी पी सिंह रावत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने कहा है कर्मचारी व अधिकारी पिछले कई वर्षो से पुरानी पेंशन लागू करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है। कहा कि इस बार 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों ने एनपीएस रूपी रावण दहन करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत ने बताया कि देश के सभी राज्यों के एनपीएस कार्मिक अपने परिवार जनों के साथ अपने-अपने गांव नगर शहर में इस कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को पुरानी पेंशन हर हाल में लागू करनी होगी। आगामी दिनों में देश के सभी राज्यों में देश की सड़को पर बडे़ आंदोलन होंगे। कहा कि देश के 75 लाख एनपीएस कार्मिकों की मांग पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा लगातार आंदोलन कर रहा रहा है। देश के 75 लाख एनपीएस कर्मचारी अधिकारी, शिक्षक, बैंक कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मी , स्वास्थ्य कर्मी, डाक्टर, नर्स, लगातार पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा के निरंतर संघर्ष से राज्य सरकारों ने एवं केंद्र सरकार ने एनपीएस कार्मिकों के हक में कुछ सुधारात्मक शासनादेश जारी भी किए हैं, जिनमे मृतक आश्रित को परिवारिक पुरानी पेंशन जैसे लाभ मुख्य रूप से दिया गया है। कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का संकल्प पुरानी पेंशन को पुन: बहाल कराना है, जिसके लिए लगातार हर पर्व त्यौहार पर या राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से भी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को गंभीरता पूर्वक केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों तक पहुंचाने का प्रयास किया है जाएगा। कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए अनिल बडोनी, सीताराम पोखरियाल, संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, अनिल स्वदेशी, राकेश कंधारिया, डॉ पंकज प्रजापति, अजय कुमार द्विवेदी, पंकज सिंह गुल जुवेर डेंग, अछूतानंद हजारिका, शोभ नाथ यादव, जगदीश यादव, संपत कुमार स्वामी, डॉ पुरूषोत्तम, श्याम सुंदर शर्मा, अखिलेश पांडेय को मुख्य जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!