कोटद्वार-पौड़ी

एनएसएस स्वयं सेवियों ने लिया पृथ्वी को हरा भरा रखने का संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
विश्व पृथ्वी दिवस पर पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर में फुलवारियों, पानी की टंकी एवं कीचन गार्डन की साफ-सफाई करके धरती को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। रासेयो के गढ़वाल मंडल समन्वयक एवं विद्यालय के एनएसएस प्रभारी पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन व ग्लोबल वार्मिग को कम करने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के साथ ही जल और ऊर्जा के स्रोतों का संरक्षण करने की जरूरत है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी के मार्गदर्शन में स्वयं सेवियों ने सफाई अभियान चलाया। पुष्कर सिंह नेगी ने स्वयं के संसाधनों से विद्यालय परिसर में पॉली हाऊस का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि भौतिक संसाधनों, मानवीय क्रियाकलापों और जंगलों की लगातार कटाई से आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की भयावह समस्या से त्रस्त है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने और पृथ्वी को बचाने के संकल्प के साथ हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष वैश्विक माहमारी कोविड-19 के चलते विश्व पृथ्वी दिवस की थीम पृथ्वी को फिर से अच्छी व्यवस्था में बहाल करना निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए ना ही वृक्षारोपण को बढ़ावा देना होगा बल्कि अपनी जरूरतों व आदतों में भी सुधार करना होगा। इस दिन की शुरुआत 22 अप्रैल 1970 में अमेरिका में डेनिस हयास द्वारा पृथ्वी को अपने प्राकृतिक रूप में रखने तथा प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करने के उद्देश्य से की गई थी। इसी दिन हमने वातावरण को दूषित नहीं करने का प्रण लिया था। उन्होंने कहा कि आज प्राकृतिक संसाधनों का दुरूपयोग करने से पृथ्वी पर जीव के रहने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जीवन के लिए वन एवं वन्य जीवों को बचाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!