20% टैरिफ पर ट्रंप का यू-टर्न: होर्मुज में जहाजों से नहीं होगी वसूली

Spread the love

दुबई, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों पर 20% शुल्क लगाने के अपने प्रस्ताव से पीछे हटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि अब इसकी जगह खाड़ी देशों के साथ व्यापार और निवेश समझौतों को प्राथमिकता दी जाएगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया के नेताओं के साथ हुई ‘बेहद सकारात्मक और उपयोगी बातचीत’ के बाद उन्होंने 20% ‘संयुक्त राज्य अमेरिका प्रतिपूर्ति शुल्क’ लगाने का प्रस्ताव वापस लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, ‘मैंने तय किया है कि 20% शुल्क की जगह अब खाड़ी के विभिन्न देश अमेरिका में व्यापार और निवेश के बड़े समझौते करेंगे’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *