अबरार हैदर व रौनक बेगम बने नगर महामंत्रीजयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से नगर कार्यकारणी का विस्तार करते हुए अबरार हैदर व रौनक बेगम को महामंत्री नियुक्त किया गया है। इस दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
नगर अध्यक्ष महमूद मुस्कान ने बताया कि शमसाद अहमद, मुख्तार माहीगीर, जावेद अहमद को नगर उपाध्यक्ष, अबरार हैदर, रौनक बेगम महामंत्री, राजा, नाजरीन, दिलशाद शेख नगर मंत्री, जिशान अली कोषाध्यक्ष, दिलशाद माहीगीर नगर मीडिया प्रभारी व सोहेब को नगर सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि, गुलशन, नूर हसन, इरफान, नरगिस, आसिफ, नाजिया, शमशाद बेगम, कौसर जहां, अनस, मो. असलम, अब्दुल वासित को नगर सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।
- सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए कांग्रेस ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
- बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प