न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ 19 को

Spread the love

श्रीनगर : विकासखंड खिर्सू की न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता 19 अक्टूबर को होगी। खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्वनी रावत ने बताया कि न्याय पंचायत देवलगढ़ की राइंका देवलगढ़, न्याय पंचायत चमराड़ा की चमराड़ा खेल मैदान और न्याय पंचायत पोखरी की राइंका खिर्सू के मैदान में 19 अक्तूबर को प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता दो वर्ग अंडर-14 और अंडर-17 में आयोजित की जाएगी। जिसके अंतर्गत दौड़, कबड्डी, खो-खो और वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *