उत्तराखंड

अधिकारी मानसूनकाल में बिना अनुमति नहीं छोड़ेंगे मुख्यालय

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

पिथौरागढ़। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील सीमांत के लोगों के प्रति मानसूनकाल नजदीक आते ही प्रशासन भी संवेदनशील हो गया है। मानूसनकाल में बगैर अनुमति के कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। डीएम ने इसके निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है अगर ऐसा हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मानसूनकाल में अधिकारी अपने मुख्यालय में बने रहेंगे, इसके निर्देश जारी हुए हैं। मानसूनकाल को देखते हुए डीएम ने इसके निर्देश दिए हैं। डीएम ड़ आशीष चौहान ने कहा सीमांत आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। आपदा से लोगों को हर हाल में सुरक्षित बचाना है, जिसकी जिम्मेदारी सभी अधिकारियों व कर्मचारी की है। आपदा प्रबंधन के कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में बने रहना होगा। कहा मुख्यालय छोड़ने से पहले उन्हें अनुमति लेनी होगी। सामान्य अवकाश पर विचार नहीं किया जाएगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस नियम का सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!