जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उद्योग विभाग राज्य कर्मचारी संगठन का आठवां द्विवार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती का संकल्प लिया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें ओमप्रकाश जोशी को अध्यक्ष व पंकज सिंह चौहान को महामंत्री चुना गया।
जिला उद्योग केंद्र में आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ उत्तराखंड हथकरघा व हस्तशिल्प विकास परिषद के उपाध्यक्ष वीरेंद्र दत्त सेमवाल ने किया। उन्होंने हथकरघा एवं हस्तशिल्प कल्याण की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। संयुक्त निदेशक उद्योग डा. दीपक मुरारी ने सभी कार्मिको को संगठन को मजबूती प्रदान के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर निर्वतमान प्रांतीय कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया संगठन के संरक्षक विजय सिंह नेगी, सुमेद चंद्र शास्त्री व पूर्व अध्यक्ष केसी चमोली के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में ओमप्रकाश जोशी को अध्यक्ष, पंकज सिंह चौहान को महामंत्री चुना गया। अन्य पदों पर रमेश बिष्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिन कुमार को कोषाध्यक्ष, अंकित रावत को संगठन मंत्री, अनुपम सेमवाल को उपाध्यक्ष (गढ़वाल मंडल) व विकास नेगी को उपाध्यक्ष (कुमांऊ मंडल) चुना गया। इसके साथ ही सलोनी नेगी को संयुक्त मंत्री (गढ़वाल मंडल), देवेंद्र नाथ को संयुक्त मंत्री (कुमाऊं मंडल) प्रदीप नेगी को प्रचार मंत्री व सुनील नेगी को संप्रेक्षक चुना गया।