कोलकाता, पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक नीट अभ्यर्थी की मौत पर गहरा शोक जताते हुए केंद्र सरकार की शिक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक त्रासदी नहीं है, बल्कि देश की शिक्षा व्यवस्था में बढ़ती अनिश्चितता, पेपर लीक और प्रशासनिक विफलताओं का परिणाम है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ङ्गÓ पर पोस्ट करते हुए कहा कि एक युवा छात्र की मौत बेहद दुखद है, जिसने अपने सपनों के साथ जीवन की उम्मीदें भी खो दीं। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षति अपूरणीय है और इसका दर्द हमेशा बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस घटना को किसी एक मामले तक सीमित न बताते हुए इसे सिस्टम की विफलता का प्रतीक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार हो रहे पेपर लीक और अनियमितताओं ने छात्रों की मेहनत और भविष्य दोनों को संकट में डाल दिया है। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने योग्यता को “जुए और अनिश्चितता” में बदल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा व्यवस्था युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने में विफल रही है और सरकार लगातार छात्रों के साथ विश्वासघात कर रही है। इस घटना के बाद देश में एक बार फिर परीक्षा प्रणाली और उसकी विश्वसनीयता को लेकर बहस तेज हो गई है। विपक्ष लगातार सरकार से जवाबदेही और सुधार की मांग कर रहा है।
००