उत्तराखंड

आग बुझाते समय वनबीट सहायक की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई टिहरी। टिहरी जिले के मैंडखाल सेक्शन के लालुरी बीट में फायर कंट्रोल बर्निग करते समय वन बीट सहायक सूरत सिंह कुंमाई की आग में झुलसने से मौत हो गई। वन विभाग को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिली। टिहरी रेंजर आशीष डिमारी ने बताया कि सूरत सिंह कुमाईं (59) पुत्र धूम सिंह कुमाई निवासी सिलगांव थौलधार मैंडखाल सेक्शन के लालुरी वन बीट सहायक के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार सुबह वन चौकीदार सुरेंद्र सिंह ने उन्हें फोन पर संपर्क करके कोशिश की, लेकिन उनका फोन स्विच अफ आ रहा था। जिसके बाद सूरत सिंह उनकी खोज में लालुरी चौकी पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें ताला लगा हुआ मिला,जिसके बाद वह उनकी खोजबीन में जंगल की ओर चले गये। जंगल में एक पेड़ के पास सूरत सिंह का झुलसा हुआ शव उन्हें पड़ा मिला। चौकीदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते बुधवार दोपहर बाद सूरत सिंह घियाकोटी के पास सिलगांव नामे तोक में वनीकरण की सुरक्षा हेतु कंट्रोल वर्निग को लाइन देने के वहां गये थे। उन्होंने बताया वनीकरण क्षेत्र में आग न फैले यहीं कहकर सूरत सिंह वहीं रुक गये। गुरुवार सुबह खोजबीन के दौरान वे जंगल में झुलसे हुये मृत अवस्था में मिले। उन्होंने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। रेंजर आशीष डिमरी ने बताया शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है।

 

लुरी बीट में फायर कंट्रोल बर्निग करते समय वन बीट सहायक सूरत सिंह कुंमाई की आग में झुलसने से मौत हो गई। वन विभाग को घटना की जानकारी गुरुवार सुबह मिली। टिहरी रेंजर आशीष डिमारी ने बताया कि सूरत सिंह कुमाईं (59) पुत्र धूम सिंह कुमाई निवासी सिलगांव थौलधार मैंडखाल सेक्शन के लालुरी वन बीट सहायक के पद पर कार्यरत थे। गुरुवार सुबह वन चौकीदार सुरेंद्र सिंह ने उन्हें फोन पर संपर्क करके कोशिश की, लेकिन उनका फोन स्विच अफ आ रहा था। जिसके बाद सूरत सिंह उनकी खोज में लालुरी चौकी पहुंचे, लेकिन वहां उन्हें ताला लगा हुआ मिला,जिसके बाद वह उनकी खोजबीन में जंगल की ओर चले गये। जंगल में एक पेड़ के पास सूरत सिंह का झुलसा हुआ शव उन्हें पड़ा मिला। चौकीदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बीते बुधवार दोपहर बाद सूरत सिंह घियाकोटी के पास सिलगांव नामे तोक में वनीकरण की सुरक्षा हेतु कंट्रोल वर्निग को लाइन देने के वहां गये थे। उन्होंने बताया वनीकरण क्षेत्र में आग न फैले यहीं कहकर सूरत सिंह वहीं रुक गये। गुरुवार सुबह खोजबीन के दौरान वे जंगल में झुलसे हुये मृत अवस्था में मिले। उन्होंने घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। रेंजर आशीष डिमरी ने बताया शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!