उत्तराखंड

संगठन सर्वोपरि, समर्पित भावना से कार्य करें कार्यकर्ता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। भाजपा जिला संगठन के निर्देशों पर सभी 11 मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न हो गई। अंतिम कार्यसमिति की बैठक के रूप में सतेरा-चोपता मंडल की बैठक संपन्न हुई। सभी मंडलों की बैठक में जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने अलग-अलग तिथियों पर प्रतिभाग किया। उन्होंने सतेराखाल चोपता मंडल, अगस्तमुनि ग्रामीण मंडल, तिलवाड़ा सुमाडी मंडल में शामिल होते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सतेराखाल चोपता मंडल की बैठक दुर्गाधार दुर्गा मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता देव प्रकाश सेमवाल और मंडल प्रभारी वेदप्रकाश जमलोकी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में देव प्रकाश सेमवाल ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित भावना से कार्य करना है। मंडल अध्यक्ष गंभीर सिंह बिष्ट ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी पदाधिकारियों का परिचयात्मक परिचय कराते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। संचालन मंडल महामंत्री अर्जुन नेगी व विक्रम पैलड़ा द्वारा किया गया। राजनैतिक प्रस्ताव त्रिलोचन भट्ट द्वारा रखा गया जिसका अनुमोदन बुद्धिवल्लभ थपलियाल व जयवर्धन कांडपाल द्वारा किया गया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। बैठक में जिला महामंत्री विक्रम कंडारी, अध्यक्ष जिला पंचायत अमरदेई शाह, पूर्व विधायक शैला रानी रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद गुसाईं, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, जिला सह मीडिया प्रभारी बुद्धिबल्लभ थपलियाल, जीत सिंह मेवाल, जयवर्धन कांडपाल, तीरथ सिंह रावत, सचेन्द्र रावत, हीरा सिंह नेगी, लक्ष्मण सिंह बर्त्वाल, दीपक नेगी, मानेन्द्र कुमार, दीपक सिंह नेगी, अंजू थपलियाल, पुष्पा सेमवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!