निर्जला एकादशी पर गोसेवा, अन्नदान और शीतल जल सेवा का आयोजन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री श्याम मित्र मंडल समिति की ओर से निर्जला एकादशी पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक ओर जहां राहगीरों को शीतल जल पिलाया गया। वहीं, गोसेवा भी की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक रतन अग्रवाल ने किया। सबसे पहले समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गाड़ीघाट स्थित गोधाम पहुंचे, जहां उन्होंने गोवंश को सवामन हरा चारा खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद समिति के सदस्य कुष्ठाश्रम पहुंचे और वहां रह रहे जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री वितरित की। समिति की ओर से झंडाचौक के समीप छबील लगाकर राहगीरों को शीतल पेयजल एवं शरबत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया और समिति के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर रतन अग्रवाल ने कहा कि निर्जला एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है। मान्यता है कि इस व्रत को विधि-विधान से करने पर वर्षभर की 24 एकादशियों के समान पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि यह व्रत आत्मसंयम, सेवा और श्रद्धा का प्रतीक है तथा लोगों को धर्म के साथ समाजसेवा के कार्यों में भी भागीदारी निभानी चाहिए। कार्यक्रम में नरेंद्र मित्तल, नीरज गुप्ता, संजय करनवाल, राहुल जैन, राजीव अग्रवाल, जीवन जैन, अनमोल अग्रवाल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *