बिग ब्रेकिंग

हमारा तीसरा कार्यकाल दूर नहीं, 100-125 दिन ही रह गए: मोदी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली, एजेंसी। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि वर्तमान में संसद में बजट सत्र जारी है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई थी। पीएम मोदी आज इसी अभिभाषण के लिए राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित किया। पढ़ें आज की कार्रवाई से जुड़े अपडेट्स…
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, हमने पहले के मुकाबले दो गुना से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में ईडी ने पांच हजार करोड़ की संपत्ति को पकड़ा था। हमारे कार्यकाल में ईडी ने एक लाख करोड़ की संपत्ति जब्त की है। जिनका इतना माल पकड़ा जाता है। नोटों के ढेर पकड़े जाते हैं। देश नोटों के ढेर देखकर चौंक गया है।
यहां पर बहुत गुस्सा व्यक्त किया गया है। जितना सख्त शब्दों में गुस्सा व्यक्त किया गया है। उनका दर्द मैं समझता हूं। उनकी मुसीबत और गुस्सा मैं समझता हूं..क्योंकि तीर निशाने पर लगा है। भ्रष्टाचार पर एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं। उसको लेकर भी इतना गुस्सा..क्या-क्या शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। दस साल पहले हमारे सदन का पूरा समय घोटाले के चर्चों पर जाती थी। भ्रष्टाचार की चर्चा पर जाता था। लगातार कार्रवाई की मांग होती थी और आज जब भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, लोग उनके समर्थन में हंगामा करते हैं। इनके समय में एजेंसियों का सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक इस्तेमाल किया जाता था। उनको काम नहीं करने दिया जाता था।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यूपीए शासन काल में महंगाई दोहरे अंक में थी। इसको नकार नहीं सकते हैं। उस समय सरकार का तर्क था कि महंगी आईसक्रीम खा रहे हो तो महंगाई का रोना क्यों रो रहे हो। जब भी कांग्रेस आई है तो उसने महंगाई बढ़ाई है। हमारी सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखा है। दो युद्ध और सौ साल में आए संकट के बावजूद महंगाई नियंत्रण में है।’
आज हमारी नारी शक्ति… ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रही है। आज महिला स्वयं सहायता समूह से 10 करोड़ बहनें जुड़ी हैं। आज देश में करीब-करीब 1 करोड़ लखपति दीदी बनी हैं। हमारा लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।
उन्होंने कहा, जिस कर्पूरी ठाकुर ने पूरा जीवन लोकतंत्र के सिद्धांतों, संविधान की मर्यादाओं के लिए खपा दिया, उनका अपमान करने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया था।
उन्होंने कहा, अंतरिक्ष से लेकर ओलंपिक तक, सशस्त्र बलों से संसद तक नारी शक्ति के सामथ्र्य की गूंज उठ रही है। नारी सशक्तिकरण को आज देश ने देखा है। उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक लोगों ने दशकों से अटकी-भटकी लटकी योजनाओं को समय से पूरा होते देखा है। उन्होंने कहा, हमारे देश में बेटियों के संबंध में जो पहले सोच थी। आज वह सोच तेजी से बदल रही है। थोड़ा बारीकी से देखेंगे तो पाएंगे कि कितना सुखद बदलाव आ रहा है। पहले बेटी का अगर जन्म होता था तो चर्चा होती थी कि खर्चा कैसे उठाएंगे। उसको कैसे पढ़ाएंगे। इस तरह की चर्चा होती थी कि उसकी आगे की जिंदगी बोझ है। आज बेटी पैदा होती है तो पूछा जाता है कि सुकन्या समृद्धि खाता खुला या नहीं खुला।
उन्होंने कहा, ‘भगवान राम न सिर्फ अपने घर लौटे, बल्कि एक ऐसे मंदिर का निर्माण हुआ, जो भारत की महान संस्कृति-परंपरा को नई ऊर्जा देता रहेगा।’
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कांग्रेस का विश्वास हमेशा एक परिवार पर रहा है। एक परिवार के आगे न कुछ सोच सकते हैं और न ही कुछ देख सकते हैं।’ उन्होंने कहा, हमने अपने पहले कार्यकाल में यूपीए के समय के जो गड्ढे थे, उस गड्ढे को भरने काफी समय और शक्ति लगाई। हमने अपने दूसरे कार्यकाल में नए भारत की नींव रखी और तीसरे कार्यकाल में हम विकसित भारत के निर्माण को नई गति देंगे।उन्होंने कहा, हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत बड़े फैसलों का होगा…मैंने लाल किले से कहा था और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समय भी दोहराया था कि देश को अगले हजार वर्षों तक समृद्ध और सिद्धि के शिखर पर देखना चाहता हूं। तीसरा कार्यकाल अगले 100 वर्षों के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल होगा। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री इंदिरा (गांधी) की सोच भी नेहरू जी से ज्यादा अलग नहीं थी। उन्होंने लाल किले से कहा था- दुर्भाग्यवश हमारी आदत ये है कि जब कोई शुभ काम पूरा होने को होता है तो हम आत्मसंतुष्टि की भावना से ग्रस्त हो जाते हैं और जब कोई कठिनाई आ जाती है तो हम नाउम्मीद हो जाते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं विशेष रूप से विपक्ष ने जो संकल्प लिया है, उसकी सराहना करता हूं। उनके भाषण के एक-एक बात से मेरा और देश का विश्वास पक्का हो गया है कि इन्होंने लंबे अरसे तक वहां रहने का संकल्प ले लिया है। आप कई दशक तक जैसे यहां (सत्ता में) बैठे थे, वैसे ही कई दशक वहां (विपक्ष) बैठने का आपका संकल्प ले लिया है। जनता-जनार्दन तो ईश्वर का रूप होती है। उन्होंने कहा, आप (विपक्ष) लोग जिस तरह से इन दिनों मेहनत कर रहे हैं, मैं पक्का मानता हूं कि ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन आपको जरूर आशीर्वाद देगी। आप जिस ऊंचाई पर हैं, उससे भी ऊंचाई पर जाएंगे और दर्शक दीर्घा में दिखेंगे। पीएम मोदी ने आगे कहा, “मैं देख रहा हूं कि आपमें से बहुत से लोग चुनाव लड़ने का हौंसला भी खो चुके हैं। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोगों ने पिछली बार भी सीट बदली थी, इस बार भी सीट बदलने की फिराक में हैं। मैंने सुना बहुत सारे लोग लोकसभा से राज्यसभा में जाने वाले हैं। स्थितियों का आकलन करके वे अपना रास्ता ढूंढ रहे हैं।”
उन्होंने कहा, ‘कब तक टुकड़ों में सोचते रहोगे, कब तक समाज को बांटते रहोगे, बहुत तोड़ा देश को… अच्छा होता कि जाते-जाते तो कम से कम इस चर्चा के दरम्यान कुछ सकारात्मक बातें होती, कुछ सकारात्मक सुझाव आते। लेकिन हर बार की तरह आपने देश को काफी निराश किया।’ पीएम मोदी ने कहा, आज विपक्ष की जो हालत है, इसकी सबसे बड़ी दोषी कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस को एक अच्छा विपक्ष बनने का बहुत बड़ा अवसर मिला था, लेकिन 10 वर्षों में ये उस दायित्व को निभाने में भी विफल हो गए।
उन्होंने कहा, राष्ट्रपति का भाषण तथ्यों के आधार पर एक बहुत बड़ा दस्तावेज है। जो देश के सामने राष्ट्रपति ने रखा है। इस दस्तावेज को आप देखेंगे तो उन हकीकतों को समेटने का प्रयास किया गया है, जिससे देश किस गति से प्रगति कर रहा है। किस पैमाने पर गतिविधियों विस्तार हो रहा है, उसका लेखा जोखा राष्ट्रपति ने पेश किया है।
राष्ट्रपति ने भारत के उज्ज्वल भविष्य को देखते हुए चार मजबूत स्तंभों पर हम सबका फोकस किया है। उनका सही आंकलन है कि देश के चार स्तंभ जितने ज्यादा मजबूत होंगे, विकसित होंगे, समृद्ध होंगे… हमारा देश उतनी ही तेजी से समृद्ध होगा। उन्होंने देश की नारी शक्ति, युवा शक्ति, गरीब भाई-बहन और देश के किसान की चर्चा की है, जो विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जिन साठ सदस्यों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार रखे हैं। मैं सभी सांसदगण का विनम्रता से आभार व्यक्त करता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘नौ दिन चले, ढाई कोस…ये कहावत पूरी तरह कांग्रेस को परिभाषित करती है। कांग्रेस की सुस्त रफ्तार का कोई मुकाबला नहीं है। आज देश में जिस रफ्तार के साथ काम हो रहा है, कांग्रेस सरकार इस रफ्तार की कल्पना भी नहीं कर सकती। हमने गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाए इसमें से 80 लाख पक्के मकान शहरी गरीबों के लिए बने। अगर कांग्रेस की रफ्तार से काम हुआ होता तो इतना काम होने में 100 साल लगते, 100 पीढ़ियां बीत जातीं।’ उन्होंने कहा, ’10 वर्ष में 40 हजार किलोमीटर रेलने ट्रैक का विद्युतीकरण हुआ है। अगर कांग्रेस की रफ्तार से देश चलता तो इस काम को करने में 80 साल लग जाते।’
उन्होंने कहा, ‘हमने 17 करोड़ से अधिक गैस कनेक्शन दिए हैं, अगर कांग्रेस की रफ्तार से चलते तो इस काम को करने में और 60 साल लग जाते हैं। तीन पीढ़ियां धुएं में खाना बनाने-बनाते गुजर जाती।’ कांग्रेस की जो मानसिकता है, जिसका देश को बहुत नुकसान हुआ है। कांग्रेस ने देश के सामथ्र्य पर कभी भरोसा नहीं किया, वो अपने आप को शासक मानते रहे और जनता-जनार्दन को कमतर आंकते गए।
उन्होंने कहा, हमारा तीसरा कार्यकाल बहुत दूर नहीं है। 100-125 दिन ही रह गए हैं। तीसरे कार्यकाल में बहुत बड़े फैसले होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने यह भी बताया कि सीएनजी तथा बिजली से चलने वाले वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि सीएनजी स्टेशनों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पुरी ने कहा कि सीएनजी स्टेशन 2014 में 738 थे जो अब बढ़ कर 6159 हो गए हैं। यह 79 फीसदी की वृद्धि है। उन्होंने बताया कि गैस अवसंरचना और पाइपलाइन बिछाने के काम में भी तेजी आई है।
केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में कहा कि पेट्रोलियम पदार्थ लाने-ले जाने वाले पोतों पर लाल सागर में हूती और अन्य विद्रोही गुटों के हमलों के मद्देनजर सरकार ने इसके लिए कई उपाय किए हैं। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में बताया कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, भूराजनीतिक स्थिति और बाजार में स्थिरता है। लाल सागर में ऐसे हमलों की वजह से हालात बिगड़ने की आशंका नहीं है। उन्होंने कहा ‘‘देश के बाहर के तत्वों के इन हमलों की पृष्ठभूमि में गहन विचार विमर्श कर समुचित कदम उठाए गए हैं। ’’
उन्होंने बताया कि सीएनजी के दामों में कटौती की फिलहाल कोई योजना नहीं है, लेकिन वैश्विक बाजार में इनके दामों में कमी आने पर इस बारे में जरूर विचार किया जाएगा। बीते दो साल के दौरान वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों के मूल्यों में अस्थिरता रही है। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2023 में सीएनजी के दामों की समीक्षा की गई।
केंद्र सरकार ने सोमवार को बताया कि उड़ान योजना के तहत 529 में से किसी भी मार्ग को रद्द नहीं किया गया है और सभी मार्गों पर उड़ानों का परिचालन जारी है। नागरिक विमानन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए मार्गों की शुरूआत के लिए नीलामी प्रक्रिया होती है, जिसमें एयरलाइन कंपनियां शामिल होती हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पहले से ही किसी भी एयरलाइन को कोई भी मार्ग नहीं दिया जाता है। निविदा प्रक्रिया के भी निश्चित नियम होते हैं, जिनका एयरलाइन कंपनियों को पालन करना होता है।’’
देश के विभिन्न अल्पसंख्यक वर्गों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेता आज संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मिलने के लिए संसद पहुंचे। वे संसद की कार्यवाही भी देखेंगे। इस मौके पर ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन के चीफ इमाम डॉ. इमाम उमेर अहमद इलियासी ने कहा, “पैगाम-ए-मोहब्बत है, पैगाम देश है। आज हम प्रधानमंत्री से मिलने जा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!