पांच दिवसीय मशरूम तकनीक के पोस्टर कार्यक्रम का विमोचन

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : बुधवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम “मशरूम तकनीक: सतत आजीविका सृजन हेतु मशरूम उत्पादन, स्पॉन निर्माण, मूल्य संवर्धन एवं कृषि उद्यमिता” का विमोचन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।


उल्लेखनीय है कि यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 से 20 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को ऑयस्टर मशरूम की वैज्ञानिक उत्पादन तकनीक, स्पॉन (बीज) निर्माण, मशरूम के मूल्य संवर्धन तथा कृषि उद्यमिता से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य मशरूम आधारित स्वरोजगार एवं कृषि उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्रों में सतत आजीविका के नए अवसर विकसित करना है। इस अवसर पर ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष एवं कृषि एवं संबद्ध विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र सिंह नेगी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो. ओमप्रकाश गुसाईं, अधिष्ठाता (भर्ती एवं पदोन्नति) प्रो. मोहन सिंह पंवार, बिड़ला परिसर के निदेशक प्रो. हरभजन सिंह चौहान, मुख्य नियंता प्रो. दीपक कुमार, टिहरी परिसर (बादशाहीथौल) के निदेशक प्रो. ए.ए. बौराई, प्रो. एम.एम. सेमवाल, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. अंकित सती, डॉ. आर.सी. नौटियाल, डॉ. ऋषिका नेगी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *