पाकिस्तान : परिवार को बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Spread the love

इस्लामाबाद , पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के पाकपट्टन शहर के पास परिवार को बंधक बनाकर एक किशोरी के साथ लुटेरों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक शख्स अपनी पत्नी, बेटे, नाबालिग बेटी, बहन और एक 17 वर्षीय भतीजी के साथ पाकपट्टन में पारिवारिक मित्रों से मिलने गया था। पीडि़त परिवार एक अन्य शहर में रहता था।आधी रात के बाद घर लौटते समय उनकी कार को चार हथियारबंद संदिग्धों ने रोक लिया। उन्होंने पहले सभी यात्रियों को लूटा और इसके बाद किशोरी को सडक़ किनारे मक्के के खेतों में ले गए। परिवार को बंधक बनाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।अखबार के बंधक परिवार लगातार मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन मदद के लिए कोई नहीं आया।
आरोपी के घटनास्थल से भाग जाने के बाद, परिवार किसी तरह पास के एक फार्महाउस में पहुंचा और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। यह घटना पाकपट्टन जिले के मलिक रहमू गांव के पास घटी।
पाकिस्तान महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में से एक है। पंजाब और सिंध प्रांतों में पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के खिलाफ हिंसा में भारी वृद्धि देखी गई है।रविवार को फैसलाबाद के एक अस्पताल में भर्ती एक किशोरी मरीज के साथ कर्मचारी ने दुष्कर्म किया।
इस्लामाबाद बेस्ड सस्टेनेबल सोशल डेमोक्रेटिक ऑर्गेनाइजेशन (एसएसडीओ) की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, फैसलाबाद में 2023 में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के 728 मामले दर्ज किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *