कोटद्वार-पौड़ी

पालिकाध्यक्ष ने किया विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने शहर में पालिका की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण शुरु किया है। पालिकाध्यक्ष आगामी नौ मार्च तक समस्त 11 वार्डों में भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे जनसमस्याओं का भी मौके पर ही निराकरण करेंगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य का मलबा निस्तारित नहीं किए जाने पर निर्माणदायी संस्था को फटकार लगाते हुए जल्द निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।
मुख्यालय पौड़ी की नगर पालिका के अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण शुरु किया है। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष ने वार्ड नंबर एक में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रेलिंग निर्माण, सीसी मार्ग, पानी की टंकी आदि कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने कुछ स्थानों पर विद्युत पोल लगाए जाने की मांग की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता व प्रगति देखी जा रही है। विकास कार्यों की गुणवत्ता तो ठीक मिली, लेकिन कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य का मलबा निस्तारित नहीं किया गया था, जिसे जल्द निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि भ्रमण-निरीक्षण में नए कार्यों के प्रस्ताव भी तैयार किए जा रहे हैं। पालिका के समस्त 11 वार्डों में आगामी 9 मार्च तक विकास कार्यों को जायजा लिया जाएगा। इस अवसर पर सभासद यशोदा नेगी, ईओ प्रदीप बिष्ट, विनोद मैंदोलिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!