Uncategorized

पालिकाध्यक्ष ने किया मंडलसेरा में नाले का लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। मंडलसेरा के लोगों को अब बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। 14वें वित्त से 15 लाख 97 हजार की लागत से क्षेत्र में नाली निर्माण किया गया। पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि पालिका क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की। मालूम हो कि मंडलसेरा दो साल पहले ही पालिका में शामिल हुआ है। तब से लेकर आज तक क्षेत्र के लोग जलभराव से परेशान थे। अब उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। पालिका ने करीब 16 लाख रुपये की लागत से मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में कांडा मोटर मार्ग में पान सिंह टंगड़िया की दुकान से होते हुए प्रावि गाड़गांव की ओर नाली और मार्ग का निर्माण किया। लोकार्पण करते हुए पालिकाध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्य में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। उन्होंने लोगों से नाली और रास्ते के लिए जगह देने की अपील की। जगह मिलने पर पालिका हर वार्ड में इस तरह की आने वाली समस्या को दूर करेगी। इस मौके पर ईओ राजदेव जायसी, सभासदों में रूपा देवी, बबीता पांडे, नीमा दफोटी, प्रेम सिंह हरड़िया, नीमा द्यारोकोटी, कैलाश राम, नीतेश वर्मा, नवीन आर्या, मुन्ना पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!