उत्तराखंड

धूमधाम से मनाई पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को सिटी क्लब में आयोजित कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश को आजादी दिलाकर सशक्त और अखंड भारत का निर्माण किया। आज का आधुनिक भारत पंडित नेहरू की दूरदृष्टि का ही परिणाम है। भारतीय राष्ट्रवाद के प्रारंभिक वर्षों के दौरान भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले वह सबसे बड़े प्रतीक थे। पंडित नेहरू अपने समय की ऐतिहासिक घटनाओं का गहराई से आंकलन करने वाले दूरदर्शी व्यक्ति थे। उच्च उपलब्धियों के लिए उनमें सक्रिय रूप से भाग लेने वाले भी थे। पंडित नेहरू ने भारत सहित एशिया और अफ्रीका के देशों में राष्ट्रीय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में एक कठोर लहर पैदा की थी। पंडित नेहरू ने पूरे विश्व के स्वतंत्रता सेनानियों को अपना संपूर्ण नैतिक, भौतिक और एकात्मक समर्थन दिया था। वह पूरे महाद्वीप के लिए एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में उभरे और नस्लवाद और उपनिवेशवाद को समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित थे। इस मौके पर पर कांग्रेस नेता संदीप चीमा, गोपाल भसीन, पार्षद मोहन खेड़ा, मोहन कुमार, ममता रानी, ज्योति टम्टा, बाबू खान, अबरार अहमद, वीरेन्द्र कोली, उमा सरकार, अर्जुन विश्वास, सुनील आर्य, बाबू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!