उत्तराखंड

पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने देश की आजादी के लिए और उसके बाद देश के विकास और उन्नति के लिए कई कार्य किए हैं। देश की आजादी के लिए उन्होंने अहम योगदान दिया। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सुसंगठित, धर्मनिरपेक्ष और भेदभाव से परे भारत की कल्पना की थी। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओपी चौहान ने कहा कि नेहरू ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया और इसके लिए देश के किसान, मजदूर और कामगारों का अहम योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस ने देश हित में काम किया है। जिसके परिणाम वर्तमान में देश की जनता के सामने है। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि नेहरू विश्व के सबसे बड़े ऐसे नेताओं में शुमार थे जिन्होंने अपने विरोधियों को भी अपनी कैबिनेट में जगह दी। युवा नेता वरुण बालियान और नितिन तेश्वर ने कहा कि नेहरू ने देश को न सिर्फ मजबूत लोकतंत्र दिया बल्कि देश को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए बेहतर नींव रखने का काम किया। श्रद्घांजलि देने वालों में ब्लक अध्यक्ष अमित नौटियाल, रिषभ वशिष्ठ, जगत सिंह रावत, बलराम गिरि, शुभम जोशी, ओम मलिक, वीरेंद्र श्रमिक, सीपी सिंह, शशि झा, बिंदु शर्मा, रेखा गुप्ता, जाशिद अंसारी, मनीष कुमार, सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!