रेबीज से पीड़ित 13 वर्षीय किशोर की मौत से जुम्मा में दहशत

Spread the love

पिथौरागढ़( धारचूला के रेबीज पीड़ित 13 वर्षीय किशोर की हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है है कि जिस कुत्ते के पिल्ले ने मृतक किशोर को काटा था, उसने करीब छह और लोगों को घायल किया है। रविवार को धारचूला जुम्मा गांव निवासी नंदन सिंह ने बताया कि मोहित धामी को जिस कुत्ते के पिल्ले ने सात माह पहले काटा था, उसने गांव के छह अन्य लोगों को भी घायल किया है। बताया कि किसी का इलाज नहीं हुआ है। तीन-चार दिन पहले मोहित में रेबीज के लक्षण सामने आने और अब उसकी मौत होने के बाद घायल हुए अन्य लोगों को भी अपनी चिंता सता रही है। धामी ने कहा कि धारचूला तहसील मुख्यालय से करीब 22किमी दूर जुम्मा के तोक बुंगा में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं के बराबर हैं। उन्होंने कुत्ते के पिल्ले के काटे जाने से घायल अन्य लोगों के उपचार के लिए गांव में शिविर लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *