पौड़ी गढ़वाल में 24 रोगी आइसोलेशन में भर्ती
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में वर्तमान समय में 24 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। जबकि जनपद में 69 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है तथा जिले में 3607 लोगों को
विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। पौड़ी जिलें में अब तक 186 लोग कोरोना संक्रमितों हो चुके है। वर्तमान में जिले
में 21 ऐक्टिव केस है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 24 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 7 बेस
अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर तथा 17 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 69 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 4 होटल कार्बेट पैराडाइज, 8
पैरामाउंट होटल, 7 जीएमवीएन पौड़ी, 38 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 6 जीएमवीएन खिर्सू, 5 वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट, 1 होटल प्लाजा ग्रास्टनगंज कोटद्वार में क्वारंटाइन पर
है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 379 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 305 की रिपोर्ट नगेटिव, 26 की लंबित है।
जबकि 48 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 7856 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया,
जिनमें से 6098 की रिपोर्ट निगेटिव, 1620 की लंबित है। जबकि 138 की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें 2 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के भी
है। जनपद में 3607 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है। जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटाइन
पर निवासरत लोगों कोे उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिय्