पौड़ी गढ़वाल में 28 एक्टिव केस, बेस अस्पताल कोटद्वार में हैं भर्ती

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में अब तक 222 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है। वर्तमान में जिले में 28 एक्टिव केस है। यह सभी रोगी कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती है। जनपद में 2160 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में आइसोलेशन व रेण्डम रूप से 10892 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 9178 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव, 1492 की लम्बित है। जबकि 222 लोगों की अब तक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक्टिव केस 222 में से 190 ठीक हुए, 4 की मृत्यु हुई, जबकि वर्तमान में 28 एक्टिव केस है। जनपद में वर्तमान समय में 28 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है, जो बेस अस्पताल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 40 लोग हैं, जिनमें 13 नर्सिंग कॉलेज डोब श्रीकोट, 7 परमार्थ निकेतन स्वार्गाश्रम ट्रस्ट, 20 सी.सी.सी. कौड़िया कैम्प में है। जनपद में 5 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 3 जीएमवीएन पौड़ी तथा 2 होटल रिलेक्स कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है। आइसोलेशन से भर्ती 386 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 318 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, 13 की लंबित तथा 55 की पॉजिटिव रिपोर्ट अब तक आई है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 10506 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 8860 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, 1479 की लंबित है। जबकि 167 लोगों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें 2 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के है। जिला प्रशासन/स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वारंटाइन पर निवासरत लोगों कोे उचित समयावधि तक क्वारंटाइन पर रहने की आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही नियत समय पर खांसी, जुखाम, बुखार, कफ, सांस की तकलीफ आदि रोग की लक्षण होने पर करीब के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आपदा कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बर 01368-221840, वार रूम कोविड 19 दूरभाष नम्बर 01368-222213, पर सूचित करने को कहा है। जबकि ग्राम प्रधान एवं ग्राम विकास अधिकारियोंं को भी क्वारंटाइन में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य खराब होने पर तत्काल सूचना देने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *