पौड़ी गढ़वाल में कोरोना के 76 एक्टिव केस, 39 आइसोलेशन में भर्ती
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद में आइसोलेशन व रेण्डम रूप से 16514 सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 14110 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जबकि 2094 की लम्बित है। जिले में एक्टिव 310 केस में से 230 स्वस्थ होकर घर लौट गये है। जबकि अभी तक कोरोना वायरस से 4 लोगों की मृत्यु हुई है। वर्तमान में जनपद में 76 एक्टिव केस है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 39 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है, जिनमें 4 बेस हॉस्पिटल श्रीनगर तथा 35 बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में है। कोविड केयर सेंटर के अन्तर्गत 87 लोग हैं, जिनमें 6 नर्सिंग कॉलेज डोब श्रीकोट, 22 परमार्थ निकेतन स्वार्गाश्रम ट्रस्ट, 44 सीसीसी कौड़िया कैम्प में तथा 15 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट में है। जनपद में 13 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जिनमें 4 जीएमवीएन पौड़ी, 6 जूनियर हाईस्कूल ग्रास्टनगंज, 2 वनप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट तथा 1 होटल रिलेक्स कोटद्वार में क्वारंटाइन पर है। आइसोलेशन से भर्ती 388 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया, जिनमें से 331 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव तथा अब तक 57 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 15784 लोगों के रेण्डम रूप से लिए गये सैम्पल जांच हेतु भेजे गये, जिनमें से 13449 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव, 2094 की लंबित है। जबकि 241 लोगों की रिपोर्ट अब तक पॉजिटिव आ चुकी है। जिसमें 2 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के है। जनपद में 1522 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है।