बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में फूटा कोरोना बम, 24 घंटे में 93 लोग हुए संक्रमित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोरोना की दूसरी लहर में जनपद पौड़ी गढ़वाल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ गई है। शुक्रवार को जिले में 93 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्ट होने से कोरोना संक्रमितों की संख्या 5664 पहुंच गई है। दस दिन में जिले में करीब 502 लोग कोरोना संक्रमित हुए है। लगातार बढ़ती मरीजों की संख्या से जहां लोग में भय बना हुआ है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार गोविंद नगर कोटद्वार निवासी 49 वर्षीय महिला, हरेंद्र नगर निवासी 61 वर्षीय वृद्ध, देवी रोड निवासी 30 वर्षीय महिला, सिंबलचौड़ निवासी 35 वर्षीय पुरूष, गाड़ीघाट निवासी 22 वर्षीय युवक, काशीरामपुर निवासी 46 वर्षीय पुरूष, ग्रास्टनगंज निवासी 29 वर्षीय महिला, सिंबलचौड़ निवासी 20 वर्षीय युवती, कुंभीचौड़ निवासी 41 वर्षीय पुरूष, जौनपुर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, मानपुर निवासी 21 वर्षीय युवक, रतनपुर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, झंडीचौड़ निवासी 50 वर्षीय महिला, रतनपुर निवासी 26 वर्षीय महिला, शिवराजपुर निवासी 36 वर्षीय पुरूष, गाड़ीघाट निवासी 52 वर्षीय महिला, रिखणीखाल निवासी 39 वर्षीय महिला, लक्ष्मणझूला यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 55 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, परमार्थ निकेतन यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 13 वर्षीय बालक, सतपुली द्वारीखाल ब्लॉक निवासी 32 वर्षीय पुरूष, जयहरीखाल ब्लॉक निवासी 61 वर्षीय वृद्ध, 45 वर्षीय पुरूष, गीता भवन यमकेश्वर निवासी 46 वर्षीय पुरूष, लोकमणिपुर निवासी 61 वर्षीय वृद्ध, बीरोखाल ब्लॉक निवासी 29 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं बेस अस्पताल श्रीकोटट में भर्ती 30 वर्षीय पुरूष, देहरादून निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, रूद्रपुर निवासी 31 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 70 वर्षीय वृद्धा, अगस्तमुनि रूद्रप्रयाग निवासी 37 वर्षीय महिला, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 21 वर्षीय युवती, 60 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवती, 12 वर्षीय बालक, 39 वर्षीय महिला, श्यामपुर ऋषिकेश निवासी 30 वर्षीय पुरूष, हरकी पैड़ी हरिद्वार निवासी 47 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 40 वर्षीय पुरूष, 28 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 46 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 39 वर्षीय पुरूष, पौड़ी गढ़वाल निवासी 23 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय पुरूष, 65 वर्षीय वृद्धा, 23 वर्षीय युवक, आरवीएनएल प्रोजेक्ट साइड श्रीकोट में कार्यरत कार्मिक 30 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, डांग श्रीनगर निवासी 61 वर्षीय वृद्ध, डोभ श्रीकोट निवासी 19 वर्षीय युवती, श्रीकोट निवासी 31 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय पुरूष, 21 वर्षीय युवक, डोभ श्रीकोट निवासी 19 वर्षीय युवती, श्रीनगर निवासी 43 वर्षीय पुरूष, कमलेश्वर रोड श्रीनगर निवासी 56 वर्षीय पुरूष, भक्तियाना श्रीनगर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, डांग श्रीनगर निवासी 58 वर्षीय पुरूष, 51 वर्षीय पुरूष, 19 वर्षीय युवती, रूद्रप्रयाग निवासी 52 वर्षीय पुरूष, ऋषिकेश निवासी 42 वर्षीय पुरूष, चमोली निवासी 52 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय पुरूष, दिल्ली निवासी 44 वर्षीय पुरूष, खिर्सू ब्लॉक निवासी 31 वर्षीय पुरूष, चौरास श्रीनगर निवासी 54 वर्षीय महिला, नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 60 वर्षीय पुरूष, पुणे महाराष्ट्र निवासी 23 वर्षीय युवक, नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 22 वर्षीय युवक, 83 वर्षीय वृद्ध, 35 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय युवक, 20 वष्र्साीय युवक, धामपुर उत्तर प्रदेश निवासी 32 वर्षीय पुरूष, नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी 26 वर्षीय युवती, बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय युवक, प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, सूरत गुजरात निवासी 60 वर्षीय महिला, मध्य प्रदेश निवासी 55 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय वृद्ध, बिहार निवासी 45 वर्षीय पुरूष, लुधियाना पंजाब निवासी 41 वर्षीय पुरूष में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले दिनों इन लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गये थे, जो पॉजिटिव पाये गये है।

पौड़ी जिले में 540 एक्टिव केस
कोटद्वार।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जनपद पौड़ी गढ़वाल में वर्तमान समय में कोरोना के 540 एक्टिव केस है। जिसमें 338 पौड़ी गढ़वाल व 175 लोग अन्य जनपदों/राज्यों के शामिल है। जबकि 27 लोगों ने गलत जानकारी दी है। बेस अस्पताल श्रीकोट में 13 पॉजिटिव, व बेस अस्पताल कोटद्वार में 86 पॉजिटिव एवं 125 संदिग्ध मरीज भर्ती है। वहीं कोविड केयर सेंटर कौड़िया कोटद्वार में 3 और गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट यमकेश्वर में 24 पॉजिटिव मरीज है। जिले में 150 मरीज होम आइसोलेशन में है। पौड़ी ब्लॉक में 12, कोट, कल्जीखाल, द्वारीखाल, थलीसैंण ब्लॉक में एक-एक, खिर्सू ब्लॉक में 42, दुगड्डा ब्लॉक में 73, रिखणीखाल ब्लॉक में 4, यमकेश्वर ब्लॉक में 5, पाबौ ब्लॉक में 2 और जयहरीखाल ब्लॉक में चार शामिल है। जिले में अब संक्रमित हुए 5664 में से 5070 लोग स्वस्थ हो चुके है। जनपद में अब तक 54 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!