बिग ब्रेकिंग

पौड़ी की दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने को आगे आयी भीम आर्मी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

तहसील पौड़ी के एक गांव के दो युवकों पर लगा है एससी युवती से दुष्कर्म का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
तहसील पौड़ी क्षेत्र के एक गांव में बीते कुछ दिनों पूर्व दो युवकों ने एससी युवती से दुष्कर्म किया था। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग के लिए भीम आर्मी ने एसएसपी पौड़ी से मुलाकात की। भीम आर्मी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। वहीं पौड़ी पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना जारी है। आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बीते 20 मार्च को तहसील पौड़ी के एक गांव में दो युवकों ने एससी युवती से दुष्कर्म किया था। इस संबंध में एससी युवती ने राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन राजस्व पुलिस घटना के चार दिन बाद भी आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। राजस्व पुलिस का कहना था कि आरोपित घटना के दिन ही फरार हो गए थे। जबकि पीड़िता ने आरोपितों के गांव में होने की बात कही थी। बाद में उक्त प्रकरण रैगुलर पुलिस को सौंप दिया गया था। एसएसपी पी रेणुका देवी ने मामले की जांच सीओ सदर पीएल टम्टा को सौंपी थी। शुक्रवार को भीम आर्मी के सदस्यों ने हरिद्वार से पौड़ी जनपद मुख्यालय पहुंच कर एसएसपी पी रेणुका देवी से मुलाकात की। भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष महक सिंह ने कहा कि घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जिससे दलित समाज में आक्रोश व्याप्त है। यदि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूूरे देश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि प्रकरण काफी संगीन है। पुलिस पूरी गंभीरता से मामले में विवेचना कर रही है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी से वार्ता करने वालों में अब्दुल वसीम, अरुण कुमार, अक्षय कुमार, संजय कुमार, मेजर सहनवाज, मोहसिन मलिक, शिव कुमार रॉबिन, कीरत कर्णवाल, सचिन व रोहित शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!