बिग ब्रेकिंग

पौड़ी जिले में 28 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में 28 और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। इन लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। जिले में अब मरीजों की संख्या 3635 से बढ़कर 3663 हो गई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार काशीरामपुर कोटद्वार निवासी 43 वर्षीय पुरूष, 14 वर्षीय बालिका, 9 वर्षीय बालक, 6 वर्षीय बालिका, देवराजखाल पोखड़ा ब्लॉक निवासी 46 वर्षीय पुरूष, यमकेश्वर ब्लॉक निवासी 49 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरूष, पीलखेड़ी यमकेश्वर निवासी 23 वर्षीय युवक, जीआईसी गैंडखाल में कार्यरत 42 वर्षीय महिला कर्मचारी, इंटर कॉलेज पोखरीखाल में कार्यरत 41 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, गट्टूघाट निवासी 50 वर्षीय पुरूष, डोनडल निवासी 30 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि रूद्रप्रयाग निवासी 59 वर्षीय महिला, बजवार पाबौ ब्लॉक निवासी 24 वर्षीय युवक, रूद्रप्रयाग निवासी 40 वर्षीय पुरूष, गुप्तकाशी रूद्रप्रयाग निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, श्रीनगर निवासी 43 वर्षीय पुरूष, जीआईसी खांडूखाल कोट ब्लॉक में कार्यरत 31 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, श्रीनगर निवासी 19 वर्षीय युवक, तिलवाड़ा रूद्रप्रयाग निवासी 32 वर्षीय पुरूष, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय महिला, खिर्सू ब्लॉक निवासी 46 वर्षीय महिला, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय पुरूष, टिहरी निवासी 61 वर्षीय पुरूष, श्रीनगरनिवासी 57 वर्षीय महिला, धारकोट किमसार पौड़ी निवासी 28 वर्षीय महिला, भक्तियाना श्रीनगर निवासी 45 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!