कैनाल रोड पर शराब के ठेके के विरोध में उतरे लोग, दी आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

देहरादून। कैनाल रोड स्थित वैली एनक्लेव में आवासीय क्षेत्र के बीचो-बीच शराब का बड़ा ठेका खोलने की तैयारी का स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध शुरू कर दिया है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि ‘द लिकर फोर्ट’ के नाम से खोले जा रहे इस ठेके के लिए न तो आवासीय क्षेत्र की शांति का ख्याल रखा गया है और न ही धार्मिक स्थलों की मर्यादा का।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *