वर्षवार भर्ती को 136 दिन से डटे नर्सिंग बेरोजगारों का आमरण अनशन शुरू

Spread the love

देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर पिछले 136 दिनों से आंदोलनरत नर्सिंग बेरोजगारों ने अब आर-पार की लड़ाई का एलान कर दिया है। ‘नर्सिंग एकता मंच’ के बैनर तले रविवार से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू हो गया है। मंच की उपाध्यक्ष सरिता जोशी (40, निवासी डोभाल चौक) और प्रदेश प्रवक्ता स्तुति सती (38, निवासी नेहरू ग्राम) आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। मंच के अध्यक्ष नवल पुंडीर ने शासन-प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक उनकी वर्षवार भर्ती की मांग पूरी नहीं होती, यह आंदोलन और भूख हड़ताल बदस्तूर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *