उत्तराखंड

छोटी बिंदाल नदी पर सड़क बनाने के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादू। राजेंद्रनगर में ओएनजीसी द्वारा छोटी बिंदाल नदी पर सड़क बनाने के खिलाफ लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद से नदी काफी संकरी हो गई है। इससे बारिश का पानी उनके घरों में आ रहा है। जिसका खामियाजा उन्हें नुकसान के रूप में उठाना पड़ रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ओएनजीसी के अधिकारियों को समस्या करने के निर्देश दिए। किशननगर वार्ड से पार्षद नंदनी शर्मा ने बताया कि बरसात के कारण लोगों के घरों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि बीते दिनों कई घरों में बारिश का पानी आने से सामान खराब हो गया। नदी से पानी की ठीक से पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण ऐसा हो रहा है। क्षेत्र के लोगों ने हाथों में पोस्टर आदि लेकर ओएनजीसी के खिलाफ नारेबाजी की। और समस्या नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है। लोगों ने नगर निगम की ओर से सड़क बनाने के लिए एनओसी जारी करने पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा एक तरफ नगर निगम जलभराव की समस्या हल करने के दावे करता है। दूसरी तरफ आनन फानन में एनओसी जारी कर दी जाती है। इस दौरान नगर आयुक्त अभिषेक रुहेला, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार और ओएनजीसी के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने समस्या का स्थाई समाधान करने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!