कोटद्वार-पौड़ी

पीरूमदारा चौकी के बाहर लोगों ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

हल्द्वानी। पीरूमदारा क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार को चौकी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि चौकी इंचार्ज ने बिना जांच के ही मुकदमा दर्ज कर लिया। उन्होंने चौकी इंचार्ज को हटाने की मांग की, हालांकि इंचार्ज के समझाने पर लोग मान गए। गुरुवार को कई लोग पीरूमदारा चौकी पहुंचे। उनका कहना था कि प्रमुख व्यवसायी एवं समाजसेवी सतनाम सिंह एवं स्टोन क्रशर स्वामी समर पाल सिंह के खिलाफ पीरूमदारा चौकी इंचार्ज द्वारा बिना कोई जांच किए 107ध्16 की कार्रवाई की गई है, जो नियम विरुद्घ है। विरोध में लोगों ने प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। सतनाम सिंह ने बताया कि उनके क्षेत्र में उदयपुरी बंदोबस्ती इलाके में कुछ दिन पूर्व विवाद हुआ था। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ और समर पाल सिंह के खिलाफ चौकी पुलिस को तहरीर दी थी। आरोप है कि चौकी पुलिस ने बिना कोई जांच किए दबाव में आकर उनके खिलाफ कार्रवाई की। इससे उनकी मान मर्यादा को ठेस पहुंची है। मामले में चौकी इंचार्ज राजेश जोशी ने बताया कि उदयपुरी बंदोबस्ती में स्टोन क्रेशर लगाने को लेकर इन दो पक्षों का विवाद चल रहा था, तभी कार्रवाई की गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा दिया गया है। शांति व्यवस्था बनी रहे, इसको लेकर उनके द्वारा दोनों पक्षों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान किसान संघ के अध्यक्ष दीवान कटारिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, ग्राम प्रधान ईश्वर चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष रमनदीप सिंह, यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष मंगल सिंह, अरविंद गुसाईं, नंदाबल्ब सती, इकबाल सिंह, भुवन मेहरा, पंकज रावत, प्रेम चन्द्र, पूरण चंद्र, कमल कटारिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!