श्रीनगर गढ़वाल : बृहस्पतिवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और दोपहर दो बजे के बाद काले बादल छा गए। इससे दिन में ही अंधेरे जैसा अहसास होने लगा। बाजारों में दुकानदारों और वाहन चालकों को लाइटें जलानी पड़ीं। तेज हवाओं के साथ शुरू हुई हल्का बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी। नगर में सुबह से ही धूप और उमस का माहौल था लेकिन दोपहर दो बजे के करीब अचानक छाए काले बादलों ने पूरे आसमान को घेर लिया। वहीं धूल भरी तेज हवाओं के बाद क्षेत्र में बारिश हुई। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही तपिश के बीच इस बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। (एजेंसी)