कोटद्वार-पौड़ी

पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया लड़ेगी 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव 

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया ने 2022 विधानसभा चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि पार्टी प्रदेश सभी जनपदों में संगठन का विस्तार कर रही है। जल्द प्रदेश की सभी जनपद ईकाईयों का एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी 2022 विधानसभा चुनावों में सभी 70 सीटोें पर उपने प्रत्याशी उतारेगी।
व्यापार मंडल सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दयाराम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड प्रभारी दयाराम ने कहा कि पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया पूरे देश में सामाजिक लोकतंत्र स्थापित करने के लिये बुनियादी स्तर पर कार्य कर रही है। क्योंकि सामाजिक लोकतंत्र स्थापित होने के बाद ही राजनैतिक लोकतंत्र संभव है। भारत में लोकतंत्र शासन के लिए लोकतंत्रात्मक समाज निर्माण होना परम आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने उत्तराखण्ड में अपने 20 वर्षों के शासन में मात्र अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए राज किया है। प्रदेश की जनता इन दोनों दलों से मुक्ति चाहती है, लेकिन विकल्प विहीन जनता विकल्प की तलाश में है। पीपीआई 2022 विधान सभा चुनाव में जनता की अदालत में जाकर भाजपा व कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी सरकारों की हकीकत आम जनता के सामने लाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष रामपाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष भारर्ती ंसह, एडवोकेट आरएन दोहरे, विकास कुमार आर्य जिलाध्यक्ष पौड़ी, प्रकाश चन्द्र जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा, अजय कुमार जिलाध्यक्ष हरिद्वार, राकेश कुमार, नथूलाल कोहली, महेशचन्द्र, राजा, गौतम आदि मौजूद थे।
[pdf-embedder url=”https://dainikjayantnews.com/wp-content/uploads/2020/11/jayant-3-1.pdf” title=”jayant 3″]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!